उप-राष्ट्रपति ने किया यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का शुभारंभ, सीएम योगी को बताया ‘गेम चेंजर’

✍🏻 योगेश राणा


गौतम बुद्ध नगर :- देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उत्तर प्रदेश के दूसरे इंटरनेशनल ट्रेड शो का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए कहा कि सीएम योगी प्रदेश के लिए ‘गेम चेंजर’ साबित हो रहे हैं। उनके निरंतर प्रयासों से उत्तर प्रदेश तेजी से एक उद्यमी प्रदेश के रूप में उभर रहा है। उन्होंने कहा कि यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को केवल एक प्रदर्शनी न समझा जाए, बल्कि इसे उद्यमियों के लिए अवसरों की टोकरी के रूप में देखा जाना चाहिए।

इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उपराष्ट्रपति का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) सेक्टर कृषि के बाद सबसे अधिक रोजगार देने वाला क्षेत्र है। कोरोना काल ने प्रदेश में इस सेक्टर को नया जीवन दिया। सीएम योगी ने कहा कि राज्य की आर्थिक मजबूती का श्रेय श्रमिकों और इस सेक्टर को जाता है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो राज्य के उत्पादों, सांस्कृतिक विविधताओं और सामाजिक विशेषताओं को वैश्विक मंच पर पहचान दिलाने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।

जेवर एयरपोर्ट की चर्चा विदेशों तक-सीएम योगी

सीएम (chief minister) योगी ने कहा कि यूपी न केवल एमएमएमई के बेहतरीन बेस, बल्कि बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए भी जाना जा रहा है। वर्तमान में यूपी में छह एक्सप्रेसवे कार्य कर रहे हैं, सात पर कार्य चल रहा है।प्रदेश में 11एयरपोर्ट कार्यरत हैं,10 पर कार्य चल रहा है। 4 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट क्रियाशील है,जबकि देश के सबसे बड़े नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) को इस वर्ष तक बनाने का लक्ष्य तय कर रखा है साथी 2025 के कुंभ से पहले देश का सबसे लंबा गंगा एक्सप्रेसवे बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है।

जीतन राम मांझी बोले ट्रेड शो में छिपा युवाओं के लिए सुनहरा अवसर-?

उन्होंने कहा कि पांच दिन तक चलने वाला ट्रेड शो यूपी के उत्पाद, पोटेंशियल, सांस्कृतिक विशेषता व सामाजिक विविधता को वैश्विक मंच तक प्रस्तुत करने में सफल होगा। 2500 से अधिक एग्जीबिटर्स, 350 से अधिक फॉरेन बॉयर्स उपस्थित हो चुके हैं।केंद्रीय एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की।उन्होंने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के द्वितीय संस्करण की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने ओडीओपी योजना की सराहना करते हुए कहा कि देश में औद्योगिक वातावरण बनाने में यूपी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। देश के आर्थिक विकास का रास्ता यूपी से जाता है। यहां उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विश्व स्तरीय इन्फ्रास्ट्रक्चर देने की वजह से उत्तर प्रदेश निवेशकों का चहेता डेस्टिनेशन बन चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से यूपी को एमएसएमई सेक्टर के लिए हरसंभव मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि एमएसएमई सेक्टर भारत से निर्यात में 45 प्रतिशत का योगदान देता है। उत्तर प्रदेश में देश की 14 प्रतिशत एमएसएमई इकाइयां स्थापित हैं, जिनकी संख्या 96 लाख से अधिक है। इससे देश की अर्थव्यवस्था को बल मिलता है। युवाओं को उद्यमियों बनने के लिए एक सुनहरा अवसर है

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.