October 10, 2026

बिना ड्राइवर के 84 किलोमीटर तक दौड़ती रही ट्रेन,रेल प्रशासन में मचा हड़कंप।

IMG_20240226_170254


नई दिल्ली।
उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के कठुआ रेलवे स्टेशन पर जब एक मालगाड़ी सुबह-सुबह बिना ड्राइवर के 80 किलोमीटर से ज्यादा पटरी पर दौड़ती रही तो घंटो तक रेल प्रशासन में हरकंप मच गई। बता दें कि कठुआ रेलवे स्टेशन जो उत्तर रेलवे के फिरोजपुर डिवीजन के अंतर्गत है, यहां सुबह-सुबह इस ट्रेन को खड़ी करके चालक और सह चालक दोनों ही चाय पीने के लिए नीचे उतर गए। किंतु ढलान के कारण और ट्रेन का हैंड ब्रेक न खींचे जाने के कारण अचानक से यह ट्रेन जब चलते-चलते गति पकड़ने लगी तो चालक और सह चालक के होश उड़ गए। जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन करीब 84 किलोमीटर तक बिना चालक के दौरती रही।सूत्रों की माने तो इसे रोकने के लिए प्रशासन को भारी मशक्कत करना पड़ा घंटो प्रयास के बाद इसे एक सवारी गाड़ी के चालक और स्टेशन पर कार्यरत स्टाफ के प्रयास से आनन फानन में इस ट्रेन को पंजाब के मुकेरिया स्थित ऊंची ऊंची बस्सी के पास रोका गया। मामले पर गंभीर संज्ञान लेते हुए फिरोजपुर मंडल के अधिकारी ने इसकी जांच शुरू कर दी। ज्ञात हो की आज सुबह करीब 7:00 बजे कठुवा रेलवे स्टेशन पर चालक और सहचालक चाय पीने नीचे उतरे। ऐसी आशंका है व्यक्त की जा रही है कि चालक ने हैंड ब्रेक लगाना भूल गाया और ट्रेन का इंजन चालू था। ढलान होने के कारण यह ट्रेन बिना ड्राइवर के ही पठानकोट की तरफ चलने लगी और देखते ही देखते यह रफ्तार भी पकड़ ली बस फिर क्या था जानकारी मिलते हैं प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगी।गनीमत तो यह रही की इस दौरान इस सेक्शन पर कोई ट्रेन रनिंग में नहीं थी। वरना इस तरह की लापरवाही से बहुत बड़ी संख्या में दुर्घटनाएं हो सकती थी।

Author

You may have missed