आजम खान के करीबियों के घर पर इनकम टैक्स का छापा

लखनऊ।

शुक्रवार को आजम खान के करीबियों पर आईटी विभाग ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि लगभग 50 गाड़ियों में सवार होकर आयकर विभाग की टीम के लोग दिल्ली से रामपुर पहुंचे हैं। जो कई जगहों पर छापेमार कार्रवाई कर रहे हैं।

आयकर विभाग की टीम पहले समाजवादी पार्टी के नेता फरहत खान और शावेज खान के घर पहुंची और फिर अन्य लोगों के ठिकानों पर छापेमार कर रही है। स्थानीय रामपुर पुलिस भी मौके पर कानून व्यवस्था संभालने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े लोगों के यहां यह कार्रवाई हो रही है। कुछ दिन पहले आजम खान के घर और ठिकानों पर आयकर विभाग ने छापेमारी की थी और अब उनके करीबियों पर आयकर विभाग की यह छापेमार करवाई हो रही है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *