उत्तर प्रदेश में 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता : सोमेंद्र तोमर

HEADLINES

:- उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों को बॉडी वॉर्न कैमरे जल्द कराए जाएंगे उपलब्ध

:- उत्तर प्रदेश में बीते जुलाई महीने में ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ बिजली आपूर्ति की गई।

:- हाउसिंग सोसाइटी में मल्टीपाइंट कनेक्शन के लिए सोसाइटी में रहने वाले क्या 51% लोगों की सुकृति जरूरी

Noida :- गुरुवार को सोमेंद्र तोमर नोएडा आए। इस दौरान नोएडा मीडिया क्लब (Noida Media Club) में पत्रकारों से विस्तृत चर्चा की। पत्रकारों के अलावा शहर के सामाजिक संगठनों से भी सोमेंद्र तोमर ने रफ्ता किया। उत्तर प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने चर्चा के दौरान जानकारी दी की उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर है। अब उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों को बॉडी वॉर्न कैमरे उपलब्ध करवाए जाएंगे। बिजली चोरी और दूसरे प्रवर्तन कार्यों के दौरान कर्मचारी इन कैमरों का उपयोग करेंगे।

पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर विस्तारपूर्वक दिया जवाब

:- नोएडा का रेवेन्यू कलेक्शन सबसे अच्छा है। इस समस्या का समाधान जरूर करें। नोएडा में ओवरहेड लाइंस को अंडरग्राउंड करें।

नोएडा मीडिया क्लब में पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए उत्तर प्रदेश ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने कहां की यह प्रयोग आजमगढ़ में हुआ था। सपा सरकार ने किया था। एडवांस टेक्नोलॉजी नहीं होने कारण वह पूरा सिस्टम खत्म हो गया। फिर लाइन बाहर आ गईं। अब अयोध्या में हम कर रहे हैं। दरअसल, रास्तों में अंडर ग्राउंड लाइनों की मरम्मत के लिए स्पेश होना चाहिए। हम लोगों की प्राथमिकता पूरे प्रदेश में 24 घण्टे आपूर्ति है। किसानों की दशा खराब थी। आठ घण्टे रोस्टिंग में बिजली मिलती थी। ट्रिपिंग और लो वोल्टेज सबसे बड़ी परेशानी थी। इस हालत को सुधारा है। बीते जुलाई महीने में उत्तर प्रदेश में ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ बिजली आपूर्ति की है। हम तकनीक का इस्तेमाल बढ़ा रहे हैं। लाइन टूटने से रोकने के लिए तकनीक का सहारा ले रहे हैं। ओवरहेड लाइनों को अंडरग्राउंड करने का काम तभी संभव हो सकेगा, जब हमारे पास उचित भौगोलिक परिस्थितियां और अत्याधुनिक तकनीक होगी।

:- उत्तर प्रदेश में कोई नया पॉवर जेनरेशन प्लांट लगाया जा रहा है?

हमारे पास पुराने संयंत्र हैं। पहले जरूरी है कि उनकी पूरी क्षमता का उपयोग कर पाएं। यूपी के कई पावर जेनरेशन प्लांट ऐसे हैं, जो अपनी स्थापना से लेकर आज तक पूरी क्षमता के साथ बिजली उत्पादन नहीं कर पाए हैं। हमारी प्राथमिकता अपने पुराने संयंत्रों को तकनीकी रूप से उच्चीकृत करके उनका भरपूर लाभ लेना है। अगर हम मौजूदा संयंत्रों का कुशल संचालन करने में सफल हो जाएं तो नए संयंत्र लगाने की आवश्यकता नहीं है। इसी दिशा में काम कर रहे हैं। आपको याद होगा पहले पीएसी कनेक्शन नहीं काट पाती थी। आज लाइनमैन काटकर आ जाते हैं।

:- राज्य की आबादी और मांग बढ़ रही है। सोलर पर कितना कन्वर्ट कर रहे हैं।

इस देश में साल 2014 से पहले सोलर एनर्जी पर कोई बात नहीं करता था। ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत किसी के एजेंडे में नहीं थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ना केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के सामने वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के भरपूर उपयोग की पैरवी की है। मैं पूरे भरोसे के साथ बताना चाहता हूं कि आप हम केवल सोलर ही नहीं और विंड एनर्जी पर ध्यान दे रहे हैं। इसे लेकर जल्दी ही उत्तर प्रदेश में एक नई पॉलिसी लागू होने वाली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष हम लोग प्रस्तुतिकरण कर चुके हैं।

:- मल्टी पॉइंट कनेक्शन योजना पर निगम संजीदगी से काम नहीं कर रहा है। इस पर ध्यान देना चाहिए।

आम उपभोक्ता को फायदा पहुंचाने के लिए से यह योजना सरकार ने शुरू की है। सबको मालूम है कि बिल्डर निगम से सस्ती बिजली लेकर हाउसिंग सोसाइटीज में रहने वालों को महंगी दरों पर बेचते हैं। अगर सोसायटी में रहने वाले 51% निवासी मल्टीपाइंट कनेक्शन नहीं मांगते हैं तो निगम के सामने समस्या आ जाती है। ऐसे में यह जरूरी है कि लोग इस समस्या को समझें और एक होकर मल्टीपाइंट कनेक्शन लेने की ओर बढ़ें। निगम ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में हाउसिंग सोसाइटीज में शिविर लगाकर लोगों को जागरूक किया है। पिछले 2 वर्षों के दौरान इन दोनों शहरों में 100 से ज्यादा हाउसिंग सोसायटी मल्टीपाइंट कनेक्शन पर आ चुकी हैं। पब्लिक को भी अपना भला-बुरा समझना होगा।