त्योहारों से पहले योगी सरकार अलर्ट , आज 7 बजे अधिकारियों संग हाई-लेवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग।

:- IG–DIG से लेकर मंडलायुक्त तक VC में होंगे शामिल, कानून-व्यवस्था पर मंथन

न्यूज़ डायरी टुडे, लखनऊ।

CM_Conferences: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज 11 फरवरी 2026 को शाम 7:00 बजे उत्तर प्रदेश के सभी वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी त्योहारों(जैसे माघ पूर्णिमा और महाशिवरात्रि) के दौरान राज्य में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करना है और इस बैठक में सभी मंडलायुक्त, पुलिस कमिश्नर, आईजी (IG) और डीआईजी (DIG) स्तर के अधिकारी भी वर्चुअली जुड़ेंगे। गौरतलब है कि आज ही उत्तर प्रदेश का वर्ष 2026-27 का बजट भी पेश किया गया है, जिसके बाद मुख्यमंत्री कानून-व्यवस्था को लेकर यह महत्वपूर्ण बैठक कर रहे हैं।

बैठक के मुख्य बिंदु और संभावित निर्देश:

सुरक्षा और सतर्कता:- मुख्यमंत्री सभी जिलाधिकारियों (DM) और पुलिस अधीक्षकों (SP) को 24×7 अलर्ट मोड पर रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दे सकते हैं।

माघ मेला समापन:- 15 फरवरी को माघ पूर्णिमा और महाशिवरात्रि के साथ माघ मेले का समापन होना है, जिसके लिए विशेष सुरक्षा प्रबंध और घाटों पर स्वच्छता की समीक्षा की जाएगी।

सोशल मीडिया पर नजर-: शरारती तत्वों और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखने और उनके खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया जा सकता है।

सार्वजनिक व्यवस्था:- त्योहारों के दौरान सुचारू यातायात प्रबंधन, निर्बाध बिजली आपूर्ति और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना प्राथमिकता होगी।

मिशन शक्ति:- महिलाओं की सुरक्षा के लिए ‘मिशन शक्ति’ के तहत बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिला पुलिस कर्मियों की गश्त बढ़ाने के निर्देश भी अपेक्षित हैं।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]