यूपी बजट 2026-27 : उद्योगों की उड़ान का ब्लूप्रिंट, NEA अध्यक्ष विपिन मल्हन ने बताया ‘गेम चेंजर’

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना द्वारा पेश किया गया बजट 2026-27 राज्य को औद्योगिक महाशक्ति बनाने की दिशा में एक बड़ा रोडमैप है। उत्तर प्रदेश सरकार के इस बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए नोएडा एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (NEA) के अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन ने इसे “विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला” करार दिया है और इस बजट पर विस्तृत चर्चा के लिए एन.ई.ए. भवन में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें अध्यक्ष विपिन कुमार मल्हन, महासचिव वी.के. सेठ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश कोहली, और धर्मवीर शर्मा सहित सुधीर श्रीवास्तव, आलोक गुप्ता, विरेन्द्र नरूला, राजन खुराना, राज कुमार गुप्ता और अजय अग्रवाल जैसे प्रमुख उद्यमी उपस्थित थे। सभी ने एकमत से माना कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियां राज्य को अंतरराष्ट्रीय औद्योगिक मानचित्र पर मजबूती से स्थापित कर रही हैं।

बजट की मुख्य विशेषताएं और उद्यमियों का नजरिया:

कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर:- औद्योगिक कॉरिडोर, लॉजिस्टिक्स पार्क और एक्सप्रेसवे के विस्तार से माल ढुलाई की लागत कम होगी और उद्योगों को ग्लोबल सप्लाई चेन से जुड़ने में मदद मिलेगी।

MSME और टेक्सटाइल:- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (MSME) तथा हथकरघा क्षेत्र के लिए ₹5,000 करोड़ से अधिक का प्रावधान किया गया है। यह छोटे उद्योगों को तकनीक और पूंजी के मामले में सशक्त बनाएगा।

डिजिटल क्रांति:- राज्य में नए डेटा सेंटर क्लस्टर और आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास की घोषणा की गई है, जिससे यूपी अब ‘डिजिटल हब’ के रूप में उभरेगा।

रोजगार और निवेश:- सरकार का लक्ष्य बड़े निवेश आकर्षित कर लाखों नए रोजगार सृजित करना है। इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नीतिगत समर्थन जारी रहेगा।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]