हेल्पिंग हैंड्स समाज सेवी संस्था 19 दिसंबर को आयोजित करेगी तीसरा फ्री मेडिकल कैंप

नोएडा :- आज नोएडा मीडिया क्लब में हेल्पिंग हैंड समाज सेवी संस्था द्वारा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रविवार 19 दिसंबर को आयोजित होने वाले संस्था के तीसरे फ्री मेडिकल कैंप की जानकारी दी गई। आगे उन्होंने बताया कि लगातार पिछले 3 वर्षों से नोएडा व अन्य स्थानों पर संस्था गरीब व जरूरतमंदों की मदद तत्परता से कर रही है। तथा संस्था का मुख्य उद्देश्य है कि सहायता जरूरतमंद तक पहुंचे

हेल्पिंग हैंड्स संस्था द्वारा किए जा रहे काम

हेल्पिंग हैंड्स संस्था के महासचिव अशोक यादव ने संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सूची बताते हुए कहा

:- संस्था सप्ताह में दो बार बुधवार व शुक्रवार ₹5 प्रति प्लेट भोजन उपलब्ध कराती है
:- प्रत्येक दिन मोर्ना सेक्टर 35 स्थित संस्था के कार्यालय पर मात्र ₹10 प्रतीक कपड़ा उपलब्ध कराती है
:- संस्था अपने माध्यम से गरीब लड़की के परिवार का सर्वे कराकर लड़की की शादी में होने वाले खर्च मैं यथासंभव मदद करती है
:- गरीबों को मुफ्त इलाज भी संस्था उपलब्ध कराती है
:- गर्मियों में शीतल जल एवं सर्दियों में चाय में कंबल जैकेट आदि मुफ्त वितरण भी हेल्पिंग हैंड्स संस्था द्वारा किया जाता है

हेल्पिंग हैंड्स संस्था की अध्यक्ष रजनी कटारिया ने बताया

हेल्पिंग हैंड्स संस्था की अध्यक्ष रजनी कटारिया ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आगे बताया कि किसी भी आपदा के समय भी संस्था भोजन के साथ-साथ अन्य जरूरत का सामान भी उपलब्ध कराती है उन्होंने बताया कि हमारी संस्था सर्वे करके जरूरतमंद को मुफ्त राशन हमेशा उपलब्ध कराती है
रजनी कटारिया ने बताया करुणा महामारी के दौरान 52 दिन तक हेल्पिंग हैंड्स संस्था द्वारा नोएडा के साथ विभिन्न स्थानों पर जरूरतमंद एवं लोक डाउन में अपनी जान की बाजी लगाकर अपना कर्तव्य निभा रहे पुलिस के जवानों को भी लगातार मुफ्त भोजन के साथ मास्क एवं सेनीटाइजर भी उपलब्ध कराया साथ ही समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाकर मास्क और सैनिटाइजर वितरण किया गया
कोराना की दूसरी लहर मैं हेल्पिंग हैंड संस्था द्वारा जानवरों और पक्षियों के लिए भी खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए गए
उन्होंने कहा कि लोक डाउन के उपरांत भी जरूरतमंद परिवारों को भरण-पोषण के लिए राशन उपलब्ध कराया जा रहा है

हेल्पिंग हैंड्स संस्था और नोएडा मीडिया क्लब के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया जाएगा मुफ्त मेडिकल कैंप

हेल्पिंग हैंड्स संस्था द्वारा पिछले दो बार से मुफ्त मेडिकल कैंप लगाया जा रहा है इस वर्ष हेल्पिंग हैंड्स संस्था के साथ नोएडा मीडिया क्लब भी फ्री मेडिकल कैंप के आयोजन में प्रमुख भूमिका में रहेगी

इस मेडिकल कैंप में फ्री दवाई का भी वितरण किया जाएगा | आयोजन 19 दिसंबर 2021 को प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक ग्राम गीझोर सेक्टर 53 नोएडा के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित किया जाएगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *