दिल्ली में ज़मीन के नाम पर अब नहीं दे सकेंगे धोखा , सरकार ने कर ये व्यवस्था

नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार में पर्यावरण और वन मंत्री गोपाल राय ने उत्तर पूर्वी दिल्ली में शुरूआत के दिल्ली के नोटिफाई वन क्षेत्र और वन्यजीव अभयारण्य की जानकारी के लिए एक पोर्टल https://evanlekh.eforest.delhi.gov.in लांच किया। इस पोर्टल से दिल्ली के उन क्षेत्रों का पता लगाया जा सकता है जहां वन विभाग और अन्य हरित एजेंसियां हरियाली का काम कर रही हैं। यह पोर्टल दिल्ली में वन क्षेत्रों की धोखाधड़ी से बिक्री को भी रोकेगी। साथ ही इस काम में लिप्त लोगों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करेगी।

गोपाल राय ने कहा कि बहुत जल्द दिल्ली के विधायक एवं पार्षदों की सहभागिता से मुफ्त औषधीय पौधे सभी 70 विधानसभाओं में वितरित करने का अभियान शुरू होगा। हर वर्ष वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत दिल्ली सरकार द्वारा ग्रीन एक्शन प्लान के तहत राज्य में वृक्षारोपण अभियान चलाया जाता है। गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में जहां 2013 में हरित क्षेत्र 20 फीसदी था, सरकार के प्रयासों के कारण साल 2021 में बढ़कर 23.06 फीसदी हो गया है। केजरीवाल सरकार के दूसरे कार्यकाल यानी साल 2020 से जबसे हमारी सरकार बनी है 2022-23 तक 1 करोड़ 18 लाख पौधे लगाए गए हैं। इस वर्ष भी हमारी सरकार ने 52 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
उन्होंने बताया कि ई-वनलेख पोर्टल के जरिए अवर्गीकृत वन क्षेत्र की जानकारी हासिल करना संभव है। इसके अलावा, उन सभी क्षेत्रों की जानकारी यहां से हासिल करना संभव है, जहां पेड़ काटने की इजाजत है।