October 11, 2026

News Delhi : खुद को आईएएस और सांसद का पीए बता दो लोग एलजी के घर मे घुसे , गिरफ्तार

IMG_20230904_152440

नई दिल्ली :- दिल्ली में जी-20 शिखर सम्मेलन से ठीक पहले उप राज्यपाल की सुरक्षा में एक गंभीर चूक का मामला सामने आया है। जहां 2 लोग खुद को फर्जी तरीके से आईएएस और एक सांसद का निजी सहायक बताकर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के घर में घुस गए थे। फिलहाल दिल्ली पुलिस दोनों लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक पुलिस के मुताबिक लगभग एक हफ्ते पहले ओडिशा निवासी अभिमन्यु सेठी अपने एक साथी अभिषेक के साथ एलजी सक्सेना के आवास पर पहुंचा था। पुलिस ने कहा कि उपराज्यपाल के घर के प्रवेश गेट पर अभिमन्यु ने खुद को एक आईएएस अधिकारी के रूप में पेश किया, जबकि अभिषेक ने एक सांसद के निजी सहायक के रूप में अपना परिचय दिया।

पुलिस ने बताया कि एलजी के घर में घुसने के बाद दोनों आरोपी वहां मौजूद स्टाफ से मिले। हालांकि, स्टाफ को तुरंत ही समझ आ गया कि वे झूठ बोल रहे हैं और उन्होंने दिल्ली पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने कहा कि इन दोनों के खिलाफ अब तक कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। मगर उन्होंने फर्जी वेश बनाकर एलजी के घर में घुसने की कोशिश की, इसलिए पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि उनके खिलाफ धारा 419 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की आगे की जांच जारी है। सूत्रों की माने तो दोनों किसी सरकारी ठेके के चक्कर में यहां पहुंचे थे। 

Author

You may have missed