October 9, 2026

Ghaziabad : OYO होटल में आवेश में आकर की प्रेमिका की हत्या

images - 2022-12-28T010932.863


:- 2 बीवी छोडक़र चली गईं, अब ये भी जाने की जिद कर रही थी

:- 24 दिसंबर को रचना अपने घर से ड्यूटी पर जाने के लिए कहकर निकली

:- एटीएम से पैसे निकालने के बहाने से होटल से निकला आरोपी


गाजियाबाद :- गाजियाबाद के होटल में प्रेमिका की हत्या करने वाले प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में प्रेमी ने बताया कि दो बीवी उसे छोडक़र जा चुकी हैं। अब प्रेमिका भी जाने की जिद कर रही थी। उसको बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। गुस्से में गला दबाकर हत्या कर दी। रातभर लाश के पास बैठा रहा। कुछ समझ नहीं आ रहा था। सुबह होने पर पैसे निकालने के बहाने भाग गया।
   गाजियाबाद के कस्बा मुरादनगर में कॉलेज के सामने होटल रीयल रेजिडेंसी है। इसके एक कमरे में सोमवार दोपहर 1 बजे 44 साल की रचना का शव पड़ा मिला। रचना बागपत जिले में नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवाड़ा की रहने वाली थी। पता चला कि वो अपने 35 साल के प्रेमी गौतम सिंह के साथ रात 9 बजे इस होटल में आई थी। गौतम सिंह गाजियाबाद में भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव अमराला का रहने वाला है। रविवार रात में ही गौतम ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया

मुरादनगर थाना प्रभारी सतीश कुमार ने आरोपी गौतम सिंह को अरेस्ट कर इस पूरे केस का खुलासा कर दिया। आरोपी ने बयान दिया है कि मेरा नाम गौतम सिंह है। मैं कारपेंटर हूं। पहले दो शादियां कर चुका हूं, लेकिन दोनों बीवियां मुझसे झगड़ा कर छोडक़र चली गईं। दोनों में से कोई भी मेरे साथ अब नहीं रहती हैं। वो मुझसे बात भी नहीं करती हैं। 4 महीने पहले मैं वॉट्सएप ग्रुप के जरिए रचना से मिला। ये ग्रुप बागपत के स्वयं सहायता समूह का था। इसमें रचना काम करती थी। हम दोनों की बातचीत शुरू हो गई। अक्सर मिलने-जुलने रहता था । 24 दिसंबर को रचना अपने घर से ड्यूटी पर जाने के लिए कहकर निकली। लेकिन मैंने उसे फोन करके मेरठ बुला लिया। पहले हम एक परिचित के यहां रुके। इसके बाद मे 25 दिसंबर को हम दोनों कस्बा मुरादनगर आ गए। यहां होटल में कमरा लिया। गौतम सिंह ने बताया रचना के मोबाइल पर उसके घरवालों की लगातार कॉल आ रही थी। उसके घरवाले परेशान हो रहे थे। रात के करीब 3 बज रहे थे। रचना अपने घर जाने की जिद करने लगी, लेकिन मैं नहीं चाहता था कि रचना घर जाए। इसको लेकर हम दोनों में झगड़ा हुआ। उसके बाद रचना डॉयल 112 पर फोन कर पुलिस को बुलाने लगी। मैंने फोन छीन लिया।फोन रिसीव होने से पहले कट गया। मैंने शराब पी रखी थी। गुस्से में कुछ समझ नहीं आया और मैंने उसका गला दबा दिया। कुछ देर तड़पने के बाद वो शांत हो गई। कुछ समझ में नहीं रहा था। रात भर मैं वहीं बैठा रहा। अगले दिन सुबह 9 बजे रुपए निकालने का बहाना बनाकर भाग गया। सोमवार दोपहर को होटल स्टाफ  की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला की लाश बेड पर पड़ी मिली। साथ ही बेड पर दो मोबाइल पड़े मिले। दोनों ही रचना के थे। एक मोबाइल में सिम था और दूसरे में नहीं। पुलिस ने जैसे ही मोबाइल ऑन किया, तुरंत रचना के पति राजकुमार की कॉल आ गई। कॉल रिसीव होने पर महिला का नाम पता चला। इसके बाद पति राजकुमार और अन्य परिजन थाना मुरादनगर आ गए। वहीं होटल के पास हत्यारोपी प्रेमी गौतम का आधार कार्ड था। इसमें प्रेमी की सारी डिटेल थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने प्रेमी को दबोच लिया।  वहीं, रचना के पति राजकुमार ने बताया 24 दिसंबर की शाम जब पत्नी घर पर नहीं आई तो उसने कॉल की। पत्नी ने बताया कि मैं राजपुरा कॉलोनी मेरठ में हूं, तुम मुझे यहां से आकर ले जाओ। मेरे साथ गौतम सिंह है जो बार-बार मेरा फोन छीन लेता है। उसने यहां मुझे जबरन रखा हुआ है। इसके बाद मोबाइल फोन बंद हो गया। 25 दिसंबर को राजकुमार ने गौतम नामक व्यक्ति के खिलाफ पत्नी को बंधक बनाकर रखने की एप्लीकेशन दी थी। अगले ही दिन पत्नी की हत्या होने की खबर आ गई। राजकुमार ने बताया कि रचना एक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थी। वो बागपत में कलक्ट्रेट के पास दाने की फैक्ट्री में भी काम करती थी, जहां से उसको हर महीना छह हजार रुपए मिलते थे।

Author

You may have missed