Noida News : वेंडिंग जोन पर सवालिया निशान लगाते हुए वीडियो वायरल।

नोएडा प्राधिकरण के कर्मचारी पर वेंडिंग जोन में दुकान लगवाने का आरोप

नोएडा :- नोएडा प्राधिकरण ने शहर में फुटपाथ विक्रेताओं की समस्याओं को देखते हुए और सड़कों के किनारे अपने व्यवसाय में लगे हुए दुकानदारों और उनसे होने वाली समस्या जैसे ट्रैफिक जाम, विशेषकर पैदल यात्रियों को असुविधाएँ आदि को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण द्वारा वेंडिंग जोन नीति को मंजूरी दी गई थी। मगर दूसरी तरफ यह भी सच है कि जब से यह नीति लागू की है तब से इस पर धांधली अनियमितता के आरोप समय-समय पर लगते रहे हैं। कुछ फुटपाथ विक्रेताओं का का कहना है कि जो लोग इसके पात्र नहीं है वह भी अपनी सांठगांठ से वेंडिंग जोन में दुकान लेकर कराया कमा रहे हैं। अब ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति वेंडिंग जोन विक्रेता से पूछ रहा है कि यह दुकान किसकी है जिस पर वेंडिंग जोन विक्रेता कहता है कि जिनकी यह दुकान है वह अथॉरिटी में काम करते हैं यह वीडियो श्याम गुप्ता नाम के यूज़र ने ट्विटर पर पोस्ट किया है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]