October 10, 2026

NSA Ajit Doval garlanded Pant’s statue in Delhi : दिल्ली में एनएसए अजीत डोभाल ने पंत की मूर्ति पर किया माल्यार्पण

IMG-20220910-WA0002

भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की 135वीं जयंती मनाई

नई दिल्ली:- स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत की 135वीं जयंती के अवसर पर दिल्ली में पार्लियामेंट हाउस के पास स्थित जीबी पंत मार्ग पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सबसे पहले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम में मौजूद पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के अलावा मुख्तार अब्बास नक़वी, सतीश उपाध्याय और रामवीर सिंह विधूड़ी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन गोविंद बल्लभ पंत की पुत्र बधु और पूर्व सांसद इला पंत के नेतृत्व में सिविल सोसायटी के सदस्यों ने किया। इला पंत ने इस मौके पर कहा कि वो एक ऐसे देशभक्त थे जिन्हों ने समाज के दबे कुचले वर्ग के उत्था न के लिए काम किया। 

इस कार्यक्रम के अलावा देश की प्रमुख हस्तियों ने भी 135वीं जयंती पर गोविंद बल्लभ पंत को याद किया और श्रद्धांजलि संदेश जारी किए। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि देश के लिए उनके अग्रणी योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा गोविंद बल्लभ पंत एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे, जिन्होंने अपनी पूरी जिंदगी अपने देश के लिए समर्पित कर दी। गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पंत एक महान देशभक्त राजनेता थे जो समाज के पीड़ितों और वंचितों के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहे। इसके अलावा उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और केरल के मुख्यमंत्रियों ने भी भारत रत्न गोविंद बल्लभ पंत को श्रद्धांजलि दी है।

Author

You may have missed