जनसंपर्क के दौरान रालोद और भाजपा कार्यकर्ताओं में हुई जमकर मारपीट


बागपत।
मामला बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के तिलवाड़ा गांव का है। जहां देर रात एनडीए के प्रत्याशी डॉ राजकुमार सांगवान जनसंपर्क के दौरान तिलवाड़ा गांव में थे उसी दौरान छपरौली के भाजपा नेता भी जनसंपर्क में मौजूद थे। भाजपा के कार्यकर्ता द्वारा एनडीए के प्रत्याशी डॉ राजकुमार सांगवान को चाय का निमंत्रण दिया था। चाय के निमंत्रण पर जब आरएलडी के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई तो, दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नोक झोंक हुई। ओर आरएलडी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यकर्ताओं को जमकर पीटा। लाठी डंडों से आरएलडी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यकर्ताओं की जमकर पिटाई की। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वही दूसरी ओर मारपीट की सूचना पर छपरौली थाना पुलिस , घटना स्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]