25 जुलाई को ही क्यों होती है राष्ट्रपति पद की शपथ

जानिए क्या है इसके पीछे की कहानी

नई दिल्ली:-  देश में राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण और 25 जुलाई की तारीख के बीच का ऐसा क्या रिश्ता है,जो अब तक 9 राष्ट्रपति इसी तारीख को इस पद की शपथ ले चुके हैं। आज नवनिर्वाचित द्रौपदी मुर्मू भी ऐसी 10वीं राष्ट्रपति हैं,जिन्होंने 25 जुलाई को शपथ ग्रहण कर देश के सर्वोच्च पद की गरिमा बढ़ाई।

यहां से शुरू हुआ सिलसिला:

दरअसल, 25 जुलाई को शपथ ग्रहण का सिलसिला 1977 से शुरू हुआ था, जब देश के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी ने 25 जुलाई, 1977 को शपथ ग्रहण की थी। ये 25 जुलाई को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले पहले राष्ट्रपति थे। इसके बाद से देश में अब तक जितने भी महामहिम हुए, सभी ने 25 जुलाई को ही शपथ ली। इनमें नीलम संजीव रेड्डी, ज्ञानी जैल सिंह, रामास्वामी वेंकटरमन, शंकर दयाल शर्मा, के. आर. नारायणन, एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल, प्रणब मुखर्जी और रामनाथ कोविंद शामिल रहे। सोमवार को शपथ लेने के बाद अब नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी इसी फेहरिस्त में शामिल हो गईं।

25 जुलाई की शपथ वालों का ही हुआ कार्यकाल पूरा:

26 जनवरी 1950 को डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने थे। 1957 में उन्होंने दोबारा यह पद हासिल किया। इसके बाद दो ऐसे राष्ट्रपति हुए जो अपना कार्यकाल किन्हीं कारणों से पूरा नहीं कर पाए। इस फेहरिस्त में डॉक्टर जाकिर हुसैन पहले ऐसे राष्ट्रपति हुए. वह 13 मई, 1967 को उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ ली और 3 मई, 1969 को उनका निधन हो गया। इसे बाद 24 अगस्त 1969 वीवी गिरी नए राष्ट्रपति बने, लेकिन इनके बाद इस पद को संभालने वाले फखरुद्दीन अली अहमद राष्ट्रपति अपना कार्यकाल पूर नहीं कर पाए।

24 अगस्त 1974 को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले फखरुद्दीन अली अहमद ऐसे दूसरे राष्ट्रपति बने जो अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। इनके बाद देश के छठे राष्ट्रपति रहे नीलम संजीव रेड्डी ने 25 जुलाई, 1977 को शपथ ग्रहण की और अपना कार्यकाल पूरा किया। जब से लेकर अब तक बने देश के सभी राष्ट्रपति ने अपना कार्यकाल पूरा किया है। इसलिए तारीख भी 25 जुलाई ही रखी गई है। इतिहास में अब तक 9 राष्टपति इसी तारीख को शपथ ले चुके हैं। अब इस फेहरिस्त में   द्रौपदी मुर्मू 10वीं राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने 25 जुलाई को शपथ ली। 

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *