Noida News : महर्षि यूनिवर्सिटी में एलुमनी मीट में चलेगा बी प्राक का जादू

✍️ योगेश राणा


:- महर्षि यूनिवर्सिटी एलुमनी मीट 2025: बी प्राक की लाइव प्रस्तुति

नोएडा। सेक्टर-110 महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में एलुमनी मीट 2025 को लेकर ब्रहस्पतिवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें बताया गया कि टेक्नोलॉजी द्वारा 22 फरवरी को आयोजित होने एलुमनी मीट कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों को एक मंच पर लाकर उनके अनुभवों और उपलब्धियों को साझा करना है।

डॉक्टर भानु प्रताप सिंह ने कहा

वायस चांसलर प्रोफेसर डॉक्टर भानु प्रताप सिंह ने कहा एलुमनी मीट 2025 हमारे पूर्व छात्रों के लिए न केवल अपने सहपाठियों और शिक्षकों से मिलने का अवसर है, बल्कि यह उनके आपसी रिश्ते को मजबूत करने और नई पीढ़ी के विद्यार्थियों को प्रेरित करने का भी एक महत्वपूर्ण मंच है जिससे इनके कैरियर को भी नई दिशा और प्रेरणा मिलेगी।

डॉक्टर तृप्ति अग्रवाल ने कहा

डीन अकादमिक डॉक्टर तृप्ति अग्रवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने पूर्व छात्रों की उपलब्धियों पर गर्व महसूस करता है और इस आयोजन के माध्यम से उनके अनुभवों से वर्तमान विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।असिस्टेंट रजिस्ट्रार संदीप शर्मा ने बताया कि विश्वविद्यालय और पूर्व छात्रों के बीच एक मजबूत संबंध बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह आयोजन न केवल पुराने दोस्तों को फिर से जोड़ने का अवसर देगा, बल्कि विश्वविद्यालय के विकास में पूर्व छात्रों की सहभागिता को भी प्रोत्साहित करेगा।

रतीश गुप्ता ने बताया

डायरेक्टर कॉरपोरेट अफेयर्स रतीश गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे पूर्व छात्र अपनी सफलता की कहानियाँ साझा करेंगे और विश्वविद्यालय के विकास में उनके योगदान पर भी चर्चा होगी।

शिवम् यादव ने बताया

कार्यक्रम के संयोजक शिवम् यादव ने बताया कि पूर्व छात्रों के अनुभवों को सुनने के लिए एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिससे वर्तमान विद्यार्थी प्रेरित होंगे और उन्हें अपने करियर को बेहतर दिशा देने में मदद मिलेगी।

22 फरवरी को महर्षि यूनिवर्सिटी मे होगी बी प्राक की लाइव प्रस्तुति

इस कार्यक्रम में मशहूर बॉलीवुड सिंगर बी प्राक अपनी शानदार लाइव प्रस्तुति देंगे। उनके दिल छू लेने वाले गाने और जबरदस्त परफॉर्मेंस इस इवेंट को संगीतमय और मनोरंजक बना देंगे। विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र और विद्यार्थी उनके लाइव कंसर्ट का भरपूर आनंद उठा सकेंगे। 22 फरवरी को महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी परिसर में आयोजन को लेकर तैयारी जोरों पर है और विश्वविद्यालय से जुड़े सभी लोग बहुत उत्साहित है नोएडा शहर के लिए ये यादगार पल होगा।

इस दौरान मुख्य रूप से उपस्थित रहे

इस दौरान यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर डॉक्टर भानु प्रताप सिंह, डीन अकादमिक डॉक्टर तृप्ति अग्रवाल, असिस्टेंट रजिस्ट्रार संदीप शर्मा, डायरेक्टर कॉरपोरेट अफेयर्स रतीश गुप्ता, एवं कार्यक्रम के संयोजक शिवम् यादव उपस्थित रहे।

Author

  • News Dairy Today Desk

     

    News Diary Today | Newspaper & Digital News Platform               Trusted News | Stronger Democracy.

    News Diary Today is a professional newspaper and digital news platform dedicated to delivering accurate, timely, and responsible journalism. We cover breaking news, national affairs, politics, business, education, and public interest stories, with a strong focus on Noida, Greater Noida, Delhi-NCR, Ghaziabad, and developments across India. Our mission is to keep citizens informed, raise public concerns, and bring important issues to the forefront. Through our print newspaper and digital platform, we strive to uphold journalistic integrity, credibility, and the values of a responsible media organization.