Cyber Crime Noida : सेक्टर-132 में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, जॉब के नाम पर करोड़ों की ठगी।

✍️ योगेश राणा

न्यूज़ डायरी टुडे, नोएडा।

नोएडा पुलिस ने सेक्टर-132 में संचालित एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है,जो क्रू-शिप (Crew Ship) कंपनियों में नौकरी दिलाने के नाम पर देश भर के युवाओं से ठगी कर रहा था। बता दें कि थाना साइबर क्राइम और सेक्टर-126 पुलिस की संयुक्त टीम ने राहुल, प्रशांत, विशाल शर्मा और सैफ वारिश नामक 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।इनके पास से 03 लैपटॉप, 07 मोबाइल, 26 कॉलिंग डेटा शीट, 21 रजिस्टर और फर्जी जॉइनिंग लेटर बरामद हुए हैं।

अपराध का तरीका:-?

यह गिरोह ‘SEA HIRE MARINE SERVICE COMPANY’ के नाम से फर्जी ऑफिस चला रहा था। ये लोग विदेश में आकर्षक वेतन का झांसा देकर रजिस्ट्रेशन और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर प्रति व्यक्ति 1 लाख से 1.20 लाख रुपये वसूलते थे और अब तक की जांच में इनके बैंक खातों में करीब 01 करोड़ रुपये के लेनदेन का पता चला है और अभियुक्तों के खातों और दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि इनके खिलाफ केरल,पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में साइबर अपराध की शिकायतें पहले से दर्ज हैं।

साइबर जागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण सुझाव बिंदु:-

1:-भरोसेमंद जॉब पोर्टल चुनें: नौकरी के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाइट या प्रमाणित जॉब पोर्टल का ही इस्तेमाल करें।

2:-अग्रिम शुल्क से सावधान रहें: किसी भी जॉब के लिए कॉल या मैसेज पर पैसे मांगने वाले धोखेबाज हो सकते हैं।

3:-व्यक्तिगत व बैंक विवरण न दें: कभी भी पासवर्ड, OTP या बैंक डिटेल किसी को शेयर न करें।

4:-ऑफर की सत्यता जांचें: आकर्षक या जल्दी जॉब दिलाने वाले ऑफर को इंटरनेट या हेल्पलाइन से पहले जांचें।

5:-संदिग्ध गतिविधि की सूचना दें: ठगी या संदिग्ध कॉल/ईमेल मिलने पर तुरंत पुलिस/साइबर सेल को रिपोर्ट करें।

Author

  • News Dairy Today Desk

    News Diary Today helps to get latest updates on things happening around, get local news from Noida, Greater Noida, Delhi and Ghaziabad.