तंत्र मंत्र से रुपए दुगने करने का झांसा देने वाला नोएडा का तांत्रिक गिरफ्तार


प्रतापगढ़।
उत्तर प्रदेश के जनपद प्रतापगढ़ में पुलिस ने बड़े ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। इनमें एक तथाकथित बाबा और उसके दो ठग चेले शामिल हैं। ये सभी आरोपी पैसा दोगुना करने का लालच देकर लोगों को अपने जाल में फंसाते थे और फिर पूरा पैसा लेकर रफूचक्कर हो जाते थे। इन्होंने हाल ही में लालगंज कोतवाली शहर में इन आरोपियों में एक ठगी की वारदात को अंजाम दिया था।
दरअसल इन लोगों ने लालगंज बाजार में एक व्यापारी को पैसा को दोगुना करने का लालच देकर 50 हजार रुपया लेकर फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। रविवार को पुलिस को इस मामले में सफलता मिली और तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
अन्तर्राज्यीय ठग गिरोह का सरगना टीटू नाथ है, जो गौतमबुद्ध नगर जिले के थाना कोतवाली बिसरख के नोएडा सेक्टर 1 का रहने वाला है। उसके साथ में हरियाणा राज्य के फरीदाबाद जिले के थाना छायछा के बलीपुर का सोनू नाथ और तीसरा शख्स मेरठ जिले के समसपुर किलापर क्षीतगढ़ का अभिषेक नाथ है। ये कोई साधू महात्मा या सन्यासी नहीं हैं।
पुलिस ने बताया कि तीनों ठग है, इनका पेशा है लोगों को धन दोगुना करने का लालच देकर ठगी करना और फिर फरार हो जाना। इन तीनों को पुलिस ने जिले के लालगंज कोतवाली के लखनऊ वाराणसी हाइवे पर स्थित धधुआगाजन से गिरफ्तार किया। इनके पास से 96600 नकद, सुजुकी कार जिस पर फर्जी नम्बर प्लेट लगी थी, दो नम्बर प्लेट और तीन मोबाइल पुलिस ने बरामद किये गये।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]