पालतू बिल्ली के कारण हुई पिता पुत्र की मौत , कारण जान उड़ जाएंगे होश

कानपुर।

बिल्ली पालना एक परिवार को इस कदर भारी पड़ा कि एक सप्ताह के भीतर पिता और पुत्र की मौत हो गई। 

 मामला कानपुर देहात के कस्बा अकबरपुर का है जहां के रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने घर में एक बिल्ली को पाल रखा था घर के सभी सदस्य बिल्ली के साथ खेलते दुलार करते और खाना-पीना करते थे। अचानक एक दिन बिल्ली गली में घूम रहे आवारा पागल कुत्ते की चपेट में आ गई । जिसके चलते बिल्ली में रेबीज के सिम्टम्स पनपने लगे और एक दिन अचानक खेलते खेलते बिल्ली के दांत और पंजे घर के ही एक युवक को लग गए । धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ने लगी। बिल्ली के लक्षण युवक में दिखाई देने लगे और एक दिन अचानक उसकी मौत हो गई और फिर यही स्थिति मृतक युवक के पिता के साथ हुई यानी एक सप्ताह के भीतर पिता पुत्र की मौत बिल्ली के अंदर पनप रहे रेबीज के चलते हो गई। अचानक पिता पुत्र की मौत की यह घटना क्षेत्र में आग की तरह फैलने लगी लोगों में दहशत का माहौल बन गया। फिलहाल परिवार के अन्य सदस्यों को मेडिकल के लिए कानपुर भिजवाया गया।  क्षेत्र के लोग भी खौफ ज्यादा है की कहानी बिल्ली ने किसी और को पंजे या दांत तो नहीं मार दिए। 

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]