Up News : पिता ने फावड़ा मार की बेटे की हत्या

गाजीपुर :- खबर गाजीपुर से है। जहां पिता ने पुत्र की फावड़े से मारकर हत्या कर दी है। झगड़े के दौरान पिता ने फावड़े से पुत्र पर हमला किया।इस हमले में गम्भीर रूप से घायल पुत्र की मौके पर मौत हो गयी। एसपी गाजीपुर ओमवीर सिंह ने बताया कि मामला बरेसर थाना क्षेत्र के दिलशादपुर गांव का है।जहां रहने वाले वशिष्ठ सिंह और उसके पुत्र शैलेन्द्र सिंह के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।इसी दौरान पिता ने फावड़े से पुत्र पर हमला बोल दिया।घटना में गम्भीर रूप से घायल बेटे की मौत हो गयी।बताया जा रहा है कि पिता पुत्र में नशे की हालत में आये दिन झगड़े होते रहते थे।फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है।

Author

  • Harvir Chauhan

    Harvir Chauhan
    Editor-in-Chief & Founder, News Diary Today

    हरवीर चौहान एक वरिष्ठ पत्रकार, संपादक और मीडिया उद्यमी हैं, जिन्हें समाचार एवं डिजिटल मीडिया क्षेत्र में 10+ वर्षों का अनुभव है। वे Doordarshan Uttar Pradesh और India News जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में वे NewsDiaryToday.com और ‘न्यूज़ डायरी टुडे’ साप्ताहिक समाचार पत्र के संस्थापक एवं Editor-in-Chief हैं। वे तथ्यपरक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Follow Harvir Chauhan on Social Media
    X (Twitter) : @chauhan_harvir
    Facebook page link
    https://www.facebook.com/share/1Dw1j5y1ja/
    Email: [email protected]